गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :वर्षों से लंबित मांगों पर पैक्स कर्मचारियों की आवाज बुलंद, विधायक से लगाई गुहार।।||Ambedkar Nagar:PACS employees raised their voices on demands pending for years, appealing to the MLA.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
वर्षों से लंबित मांगों पर पैक्स कर्मचारियों की आवाज बुलंद, विधायक से लगाई गुहार।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : 
अम्बेडकरनगर जनपद के पैक्स कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद के कैंप कार्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने नियमित एवं समयबद्ध वेतन, सेवा सुविधाओं और कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा समेत विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विस्तार : 
पैक्स कार्यकारी जिलाध्यक्ष वशिष्ठ शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कैडर सचिव, नॉन कैडर सचिव, प्रभारी सचिव, आंकिक लिपिक, विक्रेता, सहयोगी और चौकीदारों को राजकोषीय सहायता के माध्यम से वर्तमान वेतनमान के अनुरूप नियमित एवं समयबद्ध वेतन दिलाने की मांग की।
इसके अलावा कर्मचारियों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। कर्मचारियों का कहना था कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। शासन स्तर से ठोस निर्णय लेकर कर्मचारियों को राहत दी जानी चाहिए।
ज्ञापन लेने के बाद विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर तक पहुंचाकर समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी नीरज त्रिपाठी, संरक्षक राकेश मिश्रा, जसवंत यादव, अंकुर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र तिवारी, सहदेव यादव, बागीश पांडे, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह, सत्यनारायण समेत दो दर्जन से अधिक पैक्स सचिव मौजूद रहे।