गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

लखनऊ : बेखौफ दबंगों ने युवक को बीच सड़क पीट-पीटकर किया लहूलुहान,वीडियो वायरल।||Lucknow:Unafraid gangsters beat a young man to a pulp in the middle of the street;Video goes viral.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेखौफ दबंगों ने युवक को बीच सड़क पीट-पीटकर किया लहूलुहान,
वीडियो वायरल।
दो टूक : लखनऊ जनपद कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर चौकी के निकट दिनदहाड़े दबंगों ने एक युवक को घेरकर बीच सड़क जमकर पीटा । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया । वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं । बताया जा रहा है कि इसी दौरान पास से दोपहिया वाहन से गुजर रहे दरोगा के देखने के बाद भी आरोपी बेखौफ होकर युवक की पिटाई करते रहे । वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है ।
विस्तार :
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है । वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है । शिकायत मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी ।