सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

लखनऊ :मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा,परिजनों से मारपीट का आरोप।||Lucknow:Commotion in hospital after patient's death, family members accused of assault.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा,परिजनों से मारपीट का आरोप।
मरीज की मौत के बाद भी चल रहा था इलाज परिजनो का आरोप,वीडियो हुआ वायरल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में टेंडर पाम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हंगामा शुरु कर दिया।सूचना पर पहुची पुलिस के समाने स्टाप और परिजनों मे जमकर बवाल और हाथापाई हुई ,पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए एक दूसरे को दूर किया। मामले छानबीन शुरु कर दी। वही मृतक के परिजन ने मारपीट जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए हास्पिटल स्टाप के खिलाफ स्थानीय थाने तहरीर दे रखी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना गोसाईगंज क्षेत्र के परेहटा गांव निवासी सगीर मोहम्मद नूर मोहम्मद की टेंडर पाम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया।। मृतक के परिजन मुश्ताक अहमद ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में लिखित तहरीर देकर अस्पताल के स्टाफ पर मरीज की मौत की जानकारी छिपाने, शव देने में आनाकानी करने समेत जबरन वासूली और विरोध करने पर कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
परिजन के मुताबिक सगीर मोहम्मद नूर मोहम्मद को 4 अक्टूबर 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 5 अक्टूबर की सुबह मरीज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी।
परिजन का दावा है कि सुबह करीब 7 बजे जिद करके जब वे मरीज को देखने पहुंचे तो उन्हें उसकी मौत की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से शव देने की मांग की और इलाज तथा मरीज की स्थिति को लेकर सवाल किए।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल की ओर से पहले पैसे जमा करने की बात कही गई और शव देने में आनाकानी की गई। विरोध करने पर अस्पताल के स्टाफ ने कथित तौर पर परिजनों के साथ मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों का दावा है कि मारपीट की घटना के दौरान पुलिस और मीडिया की मौजूद रही।
मृतक के परिजन मुश्ताक अहमद ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अस्पताल के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल टेंडर पाम हॉस्पिटल पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना और पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर मरीज की मौत हो चुकी थी तो परिजनों को समय पर जानकारी क्यों नहीं दी गई और शव सौंपने को लेकर विवाद क्यों हुआ? वहीं, परिजनों से कथित मारपीट के आरोपों की जांच भी पुलिस के लिए अहम होगी।और अस्पताल प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई देता है और संबंधित स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
●मृतक के परिजन का आरोप --