लखनऊ :
चोरी के बाद फिर दुकान में घुसा युवक, कर्मचारी ने दबोचकर पुलिस को सौंपा।।
दो टूक : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की आजाद विहार कॉलोनी में चोरी की नीयत से दुकान में घुसे एक युवक को कर्मचारी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के थाना बन्थरा क्षेत्र आजाद विहार कॉलोनी निवासी दुकानदार सतीश कुमार चौरसिया के मुताबिक 18 सितंबर को उनकी दुकान से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई थी जिसकी शिकायत उन्होंने बंथरा थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि 5 अक्टूबर को वही युवक दोबारा चोरी के इरादे से दुकान में घुसा। युवक गेट फांदकर अंदर पहुंचा, तभी कर्मचारी की नजर उस पर पड़ गई और उसने आरोपी को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय यादव पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम टूड़ीखेड़ा कुरौनी, बंथरा के रूप में हुई है। दुकानदार ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
