मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

लखनऊ :साइबर लुटेरे ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 3.48 लाख।।||Lucknow:Cyber ​​thieves stole ₹3.48 lakh from an elderly man's account.||

शेयर करें:
लखनऊ :
साइबर लुटेरे ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 3.48 लाख।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली कृष्णानगर क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 76 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से बिना अनुमति के अलग-अलग अनाधिकृत ट्रांजेक्शन के जरिए 3,48,806.46 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर क्षेत्र सेवा भाग्य नारायण एंक्लेव, कानपुर रोड निवासी विजय कुमार खुराना (76) के मुताबिक 23 सितंबर 2026 की रात उनके इंडसइंड बैंक के बचत खाते से उनकी जानकारी और सहमति के बिना कुल 3 लाख 48 हजार 806 रुपये 46 पैसे की धनराशि निकाल ली गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम सेल, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में भी शिकायत दर्ज कराया उन्होंने संबंधित कृष्णानगर थाने में 25 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस ने 5 अक्टूबर 2026 को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट, साइबर हेल्पलाइन की पावती, साइबर क्राइम सेल में दिए गए प्रार्थना पत्र और पहचान पत्र की प्रतियां उपलब्ध कराई हैं। पुलिस अब अनाधिकृत ट्रांजेक्शन और रकम निकालने वाले आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।