मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में अधिवक्ता को मिली धमकी से दहशत में परिवार,केस दर्ज।||Lucknow: Family in panic after lawyer receives threat in PGI area, case registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में अधिवक्ता को मिली धमकी से दहशत में परिवार,केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र मे रहने वाले एक अधिवक्ता के मोबाइल पर कालर ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने मोबाइल नम्बर के आधार पर स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र जगत खेड़ा कल्ली पश्चिम निवासी अधिवक्ता अजीत कुमार यादव परिवार के साथ रहते है।
अधिवक्ता के मुताबिक 29 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:50 बजे एक मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें डराया-धमकाया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी द्वारा बार-बार धमकी दिए जाने से वह और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान एवं भयभीत है।
पीडित ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उन्होंने बताया कि कथित गाली-गलौज और धमकी की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीजीआई पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद 5 अक्टूबर को मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।