गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र की नन्ही अनामिका अब करेगी बड़ा कारनामा, 2 अक्टूबर को अपने गांव से गोण्डा नगर तक लगाएंगी 30 किमी की दौड़, सदाशिव से अयाह व इटियाथोक होते हुए पहुंचेगी गोण्डा, सुबह 6 बजे शुरू होगी दौड़, पुलिस वैन व एम्बुलेंस रहेगी साथ, ट्रैफिक समेत सभी विभाग को हुई सूचना

शेयर करें:
गोण्डा- "अगर इरादे बुलंद हों, तो असंभव काम भी संभव हो जाते हैं और रास्ते अपने आप बन जाते हैं।" यह एक बेहद प्रेरणादायक विचार (मोटिवेशनल कोट) है जो हमें मुश्किल हालातों में भी हार न मानने की सीख देता है। कुछ ऐसा ही कारनामा अब इटियाथोक क्षेत्र की नन्ही अनामिका 2 अक्टूबर को करने जा रही है। वह अपने गांव से गोण्डा नगर तक 30 किमी की दौड़ लगाकर बड़ा रिकार्ड बनाने जा रही है।
आपको बता दे कि महज 7 वर्ष की यह बिटिया विकास खंड इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में कक्षा दो की छात्रा है। यह इसी गांव के चर्चित शिक्षक मनोज मिश्रा की पुत्री है। पिछले वर्ष इसने महज 8 मिनट में 240 पुशअप लगाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया था। इसके बाद पिछले गांधी जयंती पर उसने हाथ में तिरंगा लेकर जयप्रभा ग्राम से इटियाथोक की 10 किमी की दौड़ एक घंटे में पूर्ण कर सभी को चौंका दिया था।
अब अनामिका मिश्रा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को अपने गांव के स्कूल से गोण्डा नगर में गांधी पार्क तक 30 किमी की दौड़ लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने वाली है। बिटिया के पिता मनोज मिश्रा ने बताया कि सुबह 6 बजे यह दौड़ भीखमपुरवा स्कूल से शुरू होगी और पूरे सफर के लिए संभावित लक्ष्य समय 2 घंटे 45 मिनट रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह दौड़ बाबागंज मार्ग पर सदाशिव बाजार से होते हुए रमवापुर नायक चौराहा, अयाह चौराहा, ब्लाक के पास शंकर चौराहा से रेलवे क्रासिंग से मछली मंडी होते हुए थाने के बगल से इटियाथोक कस्बे में मुख्य चौराहे से आगे गोण्डा बलरामपुर राजमार्ग पर गिलौली व सुभागपुर होते हुए गोण्डा नगर में गांधी पार्क तक पूर्ण होगी।
श्री मिश्र ने बताया कि सम्पूर्ण मार्ग पर बिटिया के साथ मे सुरक्षा के मद्देनजर एम्बुलेंस और पुलिस वैन साथ मे रहेगी। यह आस्वाशन विभागीय अधिकारियों ने दिया है।
श्री मिश्रा के मुताबिक इस कार्यक्रम की सूचना आयुक्त देवीपाटन मंडल, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, डीएम, एसपी, सीएमओ, बीएसए, सीओ ट्रैफिक, बीईओ और स्थानीय बीडीओ को दे दी गई है।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)