गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक के भीखमपुरवा गांव में शिक्षक मनोज मिश्रा के आवास पर आज आलोक दास जी महराज बालाजी ट्रस्ट चित्रकूट धाम के महंत के पिता भ्रमणदास जी महराज तथा उनके बड़े भाई अवधेश जी महराज का आगमन हुवा। यहां पर पहुंचकर उन्होंने दौड़ लगाने वाली बिटिया अनामिका को सम्मानित कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही 51 हजार रु का चेक प्रदान करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी राजेश दूबे, संतराम ओझा, अशोक पाण्डे, पंकज शुक्ला सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।