सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

लखनऊ : दोस्ती का झांसा देकर युवक को फ्लैट में बंधक बना पीटा,जीजा ने छुड़ाया।||Lucknow: A young man was held hostage in a flat under the pretense of friendship and beaten; his brother-in-law rescued him.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दोस्ती का झांसा देकर युवक को फ्लैट में बंधक बना पीटा,जीजा ने छुड़ाया।
कृष्णानगर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती के बहाने एक युवक को फ्लैट में बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
मूलरूप से बाराबंकी के जहांगीराबाद भटेहटा मुजीबपुर निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र गिरजा शरण सिंह वर्तमान में कृष्णानगर क्षेत्र के जफरखेड़ा में रहते हैं। आरोप है कि बीते 24 नवंबर को घर से बिना बताए निकलने के दौरान उनकी मुलाकात विनीत कुमार सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी छानीलान सैरेया, विकास भवन रोड, गाजीपुर और उसके साथियों से हुई।
पीड़ित के मुताबिक, विनीत ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में उसे अपने साथ ले जाकर एक फ्लैट में बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। कमरे में बंद किए जाने के बाद योगेंद्र ने किसी तरह अपने जीजा रुद्र प्रताप सिंह को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही जीजा मौके पर पहुंचे और योगेंद्र को वहां से छुड़ाकर अपने साथ ले आए। इसके बाद कृष्णानगर कोतवाली में लिखित नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन एवं जांच शुरू कर दी है।