गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6.8.2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम मलारी डिहवा के निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 देहात पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री दिन में 11 बजे घर से लापता हो गई है, जिसकी काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त सुधीर पुत्र विनोद को 5.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर मलारी मोड़ के पास से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अभियुक्त उक्त नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सुधीर पुत्र विनोद, निवासी सुखवन पुरवा, मौजा ऐली, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
