ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक घायल; नशे में होने की बात सामने आई!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक घायल; नशे में होने की बात सामने आई!!

 वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर

दो टूक//नोएडा। सेक्टर-45 में रविवार देर रात तेज रफ्तार BMW SUV अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान पहुंचा और टक्कर के बाद वाहन के एयरबैग खुल गए। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक BMW कार सेक्टर-45 की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी ग्रिल भी अलग हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताया जा रहा है कि कार चालक नोएडा के सेक्टर-44 का रहने वाला है। चालक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त BMW को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया। मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 का बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें