गोण्डा- थाना मोतीगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 5 आरोपी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी राजकुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र चंद्रभान वर्मा निवासी ग्राम पिपरा- भिटौरा अंधरीजोत, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना मोतीगंज पर तहरीर दी गई कि 8.10.2026 को उसकी भाभी पिंकी वर्मा का घरवालों से विवाद हो गया था। विवाद की जानकारी होने पर उसके मायके पक्ष के राजेन्द्र वर्मा, रोहित वर्मा पुत्रगण रामसुधार वर्मा तथा विकास वर्मा पुत्र काशीराम वर्मा, प्रिंस तिवारी पुत्र रामकिशोर तिवारी, अमित वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा एवं खुशीलाल गोस्वामी पुत्र महेश गिरी निवासीगण ग्राम छजवा सहायपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा आदि द्वारा तीन मोटरसाइकिल से वादी के घर पहुंचकर एक राय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पूजीकृत किया गया।
कार्यवाही-
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 222/26, धारा 191(2), 333/ 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित 5 नामजद अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छजवा के उत्तर स्थित आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूध्द थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त,,,
1. रोहित वर्मा पुत्र रामसुधार वर्मा निवासी ग्राम छजवा सहायपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
2. विकास वर्मा पुत्र काशीराम वर्मा निवासी ग्राम छजवा सहायपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
3. अमित वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी ग्राम छजवा सहायपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
4. प्रिंस तिवारी पुत्र रामकिशोर तिवारी निवासी ग्राम छजवा बाजार, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
5. खुशीलाल गोस्वामी पुत्र महेश गिरी निवासी ग्राम छजवा गोसाईपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
