ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने 3 दहेज हत्याभियुक्तो को किया गिरफ्तार

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने 3 दहेज हत्याभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि वादी धनीराम पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना धानेपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री का विवाह वर्ष 2021 में सुनील कुमार पुत्र घिऊ, निवासी ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा के साथ हुआ था। वादी के अनुसार विवाह के बाद से ही उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर पति सुनील कुमार, जेठ राजेन्द्र कुमार, सास मंजू देवी व अन्य ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित एवं मारपीट की जाती थी। बीते 9.6.2026 को प्रातः करीब 6 बजे प्रीती द्वारा अपने पिता को फोन कर ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने तथा सामान बाहर कर देने की जानकारी दी गई। इसके बाद उसके पति सुनील कुमार द्वारा फोन कर बताया गया कि प्रीती को गोण्डा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो प्रीती की मृत्यु हो चुकी थी। 
उक्त प्रकरण में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0-211/2026, धारा 80(2), 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्तगण की पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर पर दबिश देकर तीनों नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूध्द थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
1. राजेन्द्र कुमार पुत्र घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
2. सुनील कुमार पुत्र घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
3. मंजू देवी पत्नी घिऊ, नि0 ग्राम गुरूदीनपुरवा, मौजा माधवगंज, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01- मु0अ0सं0- 211/2026 धारा- 80(2), 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना- धानेपुर, जनपद गोण्डा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें