ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : आजाद समाज पार्टी की 403 सीटों पर नजर,टिकट के लिए उमड़ा दावेदारों का हुजूम,साक्षात्कार शुरु।।||Lucknow: Azad Samaj Party eyes 403 seats, crowds of ticket aspirants throng, interviews begin.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
आजाद समाज पार्टी की 403 सीटों पर नजर,टिकट के लिए उमड़ा दावेदारों का हुजूम,साक्षात्कार शुरु।।
●वृन्दावन योजना मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ले रहे उम्मीदवारों का साक्षात्कार।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरने की तैयारियों को धार देते हुए टिकट के दावेदारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर-10 स्थित होटल में प्रदेश भर से विधायक बनने की दावेदारी लेकर पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पार्टी की चुनावी तैयारियों का सियासी संदेश साफ कर दिया।
विस्तार :
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद खुद संभावित प्रत्याशियों का साक्षात्कार ले रहे हैं। टिकट के दावेदार बायोडाटा लेकर पहुंच रहे हैं और पहले प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपना परिचय दे रहे हैं। इसके बाद चयन समिति के सामने साक्षात्कार की अगली कसौटी से गुजर रहे हैं।
●403 सीटों पर नजर, 87 नामों पर हो चुका मंथन।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के मुताबिक आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि 87 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है, जबकि बाकी सीटों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।
●अवध से पूर्वांचल तक सियासी विस्तार की तैयारी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के बाद अब आजाद समाज पार्टी अवध और पूर्वांचल में भी सक्रियता बढ़ाने में जुटी है। टिकट के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और संभावित उम्मीदवारों के पहुंचने से पार्टी के भीतर चुनावी सरगर्मी तेज दिखाई दे रही है।
गठबंधन पर अभी सस्पेंस बरकरार
प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि फिलहाल पार्टी का किसी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि जो दल पार्टी की विचारधारा का सम्मान करेगा, उसके साथ भविष्य में गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है।
●‘बहुजन संकल्प’ के सहारे सत्ता की दस्तक का दावा।
आजाद समाज पार्टी ने 2027 को लेकर ‘बहुजन संकल्प’ का नारा बुलंद किया है। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। अब बड़ा सवाल यही है कि टिकट के लिए उमड़ा यह सियासी हुजूम क्या 2027 के चुनावी मैदान में आजाद समाज पार्टी के लिए वोटों में तब्दील हो पाएगा?
●प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार की बाइट-
👍

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें