गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

गोण्डा- खाद/बीज लाइसेंस के इच्छुक हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण

शेयर करें:
गोण्डा- उर्वरक/बीज व्यवसाय हेतु लाइसेंस लेने के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी, जिनके पास बीएससी (कृषि) या बीएससी (रसायन) की डिग्री नहीं है, उनके लिए जनपद गोण्डा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) सीपी सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जनपद गोण्डा हेतु फैसीलिटेटर मंजेश कुमार सिंह का चयन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी उनसे मोबाइल नंबर 9721725948 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को हाईस्कूल की अंक तालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो उपलब्ध कराने होंगे। प्रशिक्षण हेतु निर्धारित ₹14,750 शुल्क का बैंक ड्राफ्ट एक सप्ताह के भीतर कार्यालय के उर्वरक पटल सहायक के पास जमा किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैच में अधिकतम 30 व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन एवं शुल्क जमा कर प्रशिक्षण में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।