लखनऊ :
वृंदावन में कूड़े का ‘कहर’ 10 दिन से घरों में सड़ रहा कचरा,सड़क पर उतरे लोग।।
◆वृंदावन में कूड़े का अंबार, घरों में सड़ रहा कचरा-सड़क पर उतरे लोग, परशुराम चौक पर जमकर प्रदर्शन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ नगर निगम के जोन आठ के खरिका वार्ड-2 स्थित वृंदावन योजना सेक्टर-6 में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। कई दिनों से घरों से कूड़ा उठाने वाली वैन नहीं पहुंचने से परेशान लोगों ने सांकेतिक कूड़ा एकत्र कर परशुराम चौक के पास प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के खरिका वार्ड- 2 के वृन्दावन योजना सेक्टर 6 के कालोनी वासियों नगर निगम निकम्मे पन से परेशान होकर रविवार की सुबह परशुराम चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर निगम निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अपना भड़ास निकाला।
स्थानीय निवासी सेना से अवकाश प्राप्त अखिलेश सिंह ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पिछले कई महीनों से लगातार चरमराई हुई है। हालात यह हैं कि कई-कई दिनों तक घरों से कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे लोगों के घरों में कचरा जमा होकर सड़ने लगता है। दुर्गंध और गंदगी के बीच रहना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।
स्थनीय निवासी कैप्टेन विजय श्याम पॉल, दीपक चौबे,अनिल दुबे,अखिलेश कुमार सिंह ,सूबेदार नरेंद्र यादव,
हरिनारायण सोनी,आशोक यादव,मुन्ना गौण,डी एस शास्त्री,अरुण सिंह ,
अभय प्रताप,आशुतोष यादव,खडग बहादुर सिंह ,राघवेंद्र सिंह समेत तमाम लोगों का सबसे गंभीर आरोप है कि दूसरे इलाकों का भारी मात्रा में कूड़ा लाकर खुलेआम कालोनी मे डंप किया जा रहा है, जबकि स्थानीय घरों का कूड़ा 10-10 दिन तक नहीं उठाया जाता। परशुराम चौक, सीएनजी पंप और ऑरनेट चौराहे के आस-पास कूड़े के कारण गंदगी और दुर्गंध का आलम है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डंपिंग स्थल के आस-पास स्कूल और अस्पताल भी मौजूद हैं। ऐसे में उठती भीषण दुर्गंध से मरीजों, तीमारदारों, बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आशंका जताई कि लगातार जमा कूड़े और गंदगी से संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।
वहीं कॉलोनी की सड़कों पर भी जगह-जगह कूड़ा बिखरा नजर आने का आरोप है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर कर्मचारी कभी-कभार दिखाई देते हैं, लेकिन नियमित झाड़ू और कूड़ा उठाने की व्यवस्था धरातल पर नजर नहीं आती।
पार्षद प्रतिनिधि पर भी लोगों ने जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब राजधानी के पॉश इलाकों में ही सफाई व्यवस्था का यह हाल है तो आम जनता आखिर अपनी शिकायत लेकर कहां जाए?
आक्रोशित लोगों ने कहा कि जिस सरकार से बेहतर सफाई और बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद थी, उसी व्यवस्था में उन्हें अपनी ही समस्याओं के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब राजधानी में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के दावे किए जाते हैं तो वृंदावन कॉलोनी में 10-10 दिन तक कूड़ा क्यों पड़ा रहता है।
●खरिका वार्ड पार्षद प्रतिनिधि- संजीव अवस्थी से जनसमस्याओं को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड मे ऐसी कोई समस्या नही है विरोध प्रदर्शन की हमे जानकारी नही है। कूड़ा गाड़ी और सफाई कर्मचारियों को तुरन्त भिजवाता हूँ।
अब बड़ा सवाल यह है कि राजधानी लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी और वृंदावन के लोगों को कूड़े और दुर्गंध से कब निजात मिलेगी?
◆ विरोध प्रदर्शन की वीडियो - -
