सुल्तानपुर :
स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक दंपती की बेरहमी से हत्या इलाके मे सनसनी।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डड़िया गांव में सोमवार देर रात प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके निजी विद्यालय परिसर में खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी मच गई। मौके पर आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुचकर घटना की छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कोतवाली कादीपुर क्षेत्र कुंभी डड़िया गांव के एक स्कूल परिसर मे दम्पति का बेरहमी से हत्या कर शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना स्थल को घेरकर छानबीन शुरु कर दी और मौके पर फोरेंसिक एवं डाग स्क्याड को बुलाकर साक्ष्य जुटाया और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे चालक ने परिसर में शव पड़े देखे। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू मिलने की जानकारी है।
◆पहले पत्नी की हत्या, फिर भागे पति को घेरा।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पहले विद्यालय के एक कमरे में विनीता सिंह की हत्या की। इसके बाद जान बचाकर करीब 150 मीटर दूर भागे मुकेश सिंह को भी हमलावरों ने घेर लिया और उनकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
शिक्षक संघ चुनाव से भी जुड़ रहा चर्चा का एंगल।
शिक्षक मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खुनहट में प्रधानाध्यापक होने के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतीगरपुर के अध्यक्ष भी बताए जाते हैं। वह शिक्षक संघ का चुनाव भी लड़ रहे थे। 30 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव 28 सितंबर को टाल दिया गया था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल हत्याकांड को शिक्षक संघ के चुनाव से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
दोहरे हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्यारों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती की हत्या किसने और किस वजह से की तथा वारदात के पीछे असली साजिश क्या थी।
◆पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल की बाइट-
