मंगलवार, 29 सितंबर 2026

लखनऊ : पलक झपकते तेलीबाग से बैटरी रिक्शा चोरी,गल्ले में रखे नगदी भी हुई गायब।||Lucknow: In the blink of an eye, a battery rickshaw was stolen from Telibagh, and the cash in the cash box also disappeared.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पलक झपकते तेलीबाग से बैटरी रिक्शा चोरी,गल्ले में रखे नगदी भी हुई गायब।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में तेलीबाग पुल के पास से बैटरी रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है। रिक्शा मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीजीआई पुलिस ने घटना के दो सप्ताह बाद मुकदमा दर्ज कर आगे के कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
 जानकारी के मुताबिक थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम निवासी रवि कश्यप 11 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे सवारी लेकर तेलीबाग पहुंचा था। सवारी उतारने के बाद उसने अपना बैटरी रिक्शा तेलीबाग पुल के पास खड़ा किया और करीब 10 मिनट के लिए चाय पीने चला गया। चाय पीकर वापस लौटने पर रिक्शा मौके से गायब मिला। पीड़ित ने रात में आसपास काफी तलाश की, लेकिन रिक्शे का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन भी भाई के साथ आसपास खोजबीन की गई, मगर रिक्शा बरामद नहीं हो सका।
पीड़ित के मुताबिक चोरी हुआ बैटरी रिक्शा नंबर UP32VN8330 है। रिक्शे के गल्ले में करीब 1100 रुपये नकद भी रखे थे, जो रिक्शे के साथ ही चोरी हो गए।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को रिक्शा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।