लखनऊ :
अहिमामऊ में सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित संत नगर, अहिमामऊ में सूर्या होटल के पास देर रात डीसीएम और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर मौके से गायब मिला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात
करीब 00:39 बजे थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र सुल्तानपुर रोड़ अहिमामऊ में तेजरफ्तार डीसीएम खड़ी ट्रक से जा टकराई जिसमे डीसीएम चालक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल चालक को सिविल अस्पताल भिजवाया जहाँ चिकिसको ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए आगे कार्रवाई मे जुट गई।
पुलिस के अनुसार यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि सूर्या होटल के पास डीसीएम और ट्रेलर के बीच दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी-0435 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर डीसीएम संख्या UP 33 AT 2859 क्षतिग्रस्त हालत में मिला।
हादसे में डीसीएम चालक नेत्रपाल सिंह पुत्र महाराज बख्श सिंह (52 वर्ष), निवासी अहिमामऊ, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ट्रेलर मौके पर नहीं मिला। पुलिस ट्रेलर के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे की जांच में जुटी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को बड़ी क्रेन की मदद से सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। पुलिस परिजनों की मौजूदगी में मृतक के पंचायतनामा की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
