सुल्तानपुर :
खूंखार जंगली सूअर के हमले में एक कि मौत पांच घायल तीन की हालत गम्भीर।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के ग्रामीण इलाकों में आतंक का पर्याय बना जंगली सूअर को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीमें इलाके में काम्बिंग करते रहे और जंगली सूअर ने पुनः जानवर चरा रहे सगे भाइयों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सुअर के आतंक से गॉववासी दहशत में है।
विस्तार :
मालूम हो एक जंगली सूअर शुक्रवार शाम से उमरी, परसोहा, कमनापुर कल्याणपुर गाँवो में खेत खलिहान में निकल रहे ग्रामीणों के ऊपर हमलावर हो रहा है उंसके हमले से एक किसान की मौत हो चुकी है व अबतक आधादर्जन लोग घायल हो चुके हैं पुलिस व बनबिभाग की टीम काम्बिंग कर रही उंसके बाद भी उन्हें छकाते हुए निकल जा रहा।
परसोहा निवासी सगे भाई राम चेत उपाध्याय व राम मिलन शाम 5 बजे के लगभग गाँव के बाहर परमानपुर के पास जानवरों को चरा रहे थे तभी खेतो से निकल सुअर ने उनके ऊपर हमला बोल दिया जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए अगल बगल मौजूद ग्रामीण गुहार लगाते हुए दौड़े तो वह पास स्थित गन्ने के खेत मे घुस गया सूचना पर बगल गाँव सुअर को ढूढ़ रही पुलिस व बनबिभाग की टीम ने घायलों को एम्बुलेंस से जयसिंहपुर अस्पताल पहुँचाया व सुअर की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।सुअर द्वारा एक दिन में आधादर्जन लोंगो को घायल करने व एक कि मौत से अगल बगल के गाँवो सबइ, महुवापोखर, परसोहा, कमनापुर, कारेबन,उमरी, उदयपुर में भय का माहौल है। बनबिभाग के रेंजर जयार खान ने कहा कि ग्रामीण सावधानी बरतें तलाश की जा रही यह रात जहाँ इसके बच्च्चे होंगे वहां वापस लौटता है खेतो में न जाय झुंड में चले हाथ मे लाठी डंडे व धारदार औजार लेकर चले खुले में न सोए।एसओ विवेक राय ने बताया कि तलाश जारी है सवाधानी बरतें पुलिस ध्वनि विस्तारक यंत्रो से ग्रामीणों को सावधान कर रही।
