सुल्तानपुर :
नशे में धुत युवकों ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से किया हमला,महिला समेत छह घायल।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाए गांव में बुधवार रात नशे में धुत युवकों ने पड़ोसी के घर धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि युवकों ने घर के बाहर मौजूद एक युवती का हाथ पकड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए तो आरोपियों ने धारदार हथियार और कटवासी से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाए गांव में बुधवार रात नशे में धुत युवकों ने पड़ोसी की युवती के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दिया विरोध करने पर बौखलाए नशेड़ियों ने पूरे परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से गांव मे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को इलाज के अस्पताल पहुचाया और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में भी तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नफीस खान ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। मारपीट और हमले में सिद्धू, अंकुर, गुंजन, सोनाली, अनातिमा और लीलावती घायल हो गए। मौके से एक कटवासी भी बरामद किया।
पीडित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
