सोमवार, 28 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।||Sultanpur:An Angan Milan program was organized as part of the Seva Sankalp Abhiyan.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
सेवा संकल्प अभियान में आंगन मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पारा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खनोहां में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बल्दीराय की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण,स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना ही वास्तविक जनसेवा है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर माताओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,पुष्टाहार वितरण,गर्भवती महिलाओं की देखभाल और पोषण वाटिका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय कर्मचारियों को जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प भी दिलाया गया।पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पांडेय,राजधर शुक्ला और पूर्व जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने भी विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ फूल कुमार ने किया।इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद,सुपरवाइजर अमन तिवारी समेत सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।