सोमवार, 28 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :पीएचसी भीटी में कैंप कार्यालय का शुभारंभ,जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।||Ambedkar Nagar:Camp office inaugurated at PHC Bhiti; information provided on public welfare schemes.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
पीएचसी भीटी में कैंप कार्यालय का शुभारंभ,जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।
।। पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद भीटी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप कार्यालय का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश राजभर एवं उनकी टीम की अगुवाई में फीता काटकर किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विस्तार : कैंप में आयुष्मान भारत योजना, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आशा कार्यकर्ताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। कर्मचारियों ने ग्रामीणों और लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता एवं मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
कैंप में पहुंचे मरीजों एवं लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में विकासखंड संयोजक कुलदीप सिंह, कटेहरी विधानसभा सहसंयोजक दिलीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमरजीत वर्मा, रानेश पांडे, बाबूराम निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. शालिनी पांडे, डॉ. संजय श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट विनोद पांडे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कृष्ण मोहन, मनीष श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।