शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

गोंडा- बाइक सवार प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, CCTV में कैद हुई घटना

शेयर करें:
गोंडा- मनकापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार स्कूल प्रिंसिपल विनय कुमार यादव (38) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें विनय बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। विनय बनकसिया गांव के रहने वाले थे और जेपी कॉन्वेंट स्कूल चलाते थे। उनके तीन बच्चे हैं।