ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- कर्नलगंज में हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोंडा- जिले के कर्नलगंज-गोंडा मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर कोंचा कासिमपुर के पास श्रद्धा ट्रांसपोर्ट के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लवकुश पुत्र भगवान दास निवासी कोंचा कासिमपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लवकुश किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अंधेरे में बिना किसी संकेतक व रिफ्लेक्टर के खड़ा ट्रेलर उसे दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि गोंडा-लखनऊ हाईवे पर जगह-जगह ट्रेलर व ट्रक अवैध रूप से खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। हाईवे पर न तो पर्याप्त लाइट है और न ही पार्किंग की व्यवस्था, फिर भी पुलिस और आरटीओ विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता। ग्रामीणों ने हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें