शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

लखनऊ : श्रीगणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विसर्जन, साथ हुआ विशाल भंडारा।Lucknow: The immersion took place amidst chants of Shri Ganesha Bappa Morya, accompanied by a huge feast.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
श्रीगणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच विसर्जन, साथ हुआ विशाल भंडारा।
दो टूक : लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर-5ई में अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीष लिया। 
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बीतेबुधवार को वृन्दावन योजना सेक्टर 5 ई मे पधारे गजानन को गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा वृन्दावन योजना -भवरेश्वर धाम तक निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कॉलोनीवासी और श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए झूमते-नाचते भवरेश्वर धाम स्थित सई नदी के विसर्जन स्थल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर उत्सव मनाया। विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भवरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजन किया।
वहीं, गुरुवार को विसर्जन के साथ आयोजित विशाल भंडारे में रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सेवादार पूरे उत्साह और जोश के साथ व्यवस्था में जुटे रहे और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. द्विवेदी, उपाध्यक्ष सरनाम सिंह वर्मा, महासचिव पं. उमाशंकर बाजपेई, सचिव रमेश ओझा, भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाशंकर शास्त्री , रवि सिंह, रवि ओझा, अंकित ओझा, आलोक वर्मा, राजा वर्मा, विजय द्विवेदी, ठाकुर शिवमगन सिंह, शत्रुधन कश्यप, अमित सैनी, दीपक भट्ट, रमेश चन्द्र सहित संगठन के पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।
◆धार्मिक कार्यक्रम मे अपना कीमती समय देने वाले श्रद्धालु।