शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

मऊ : दोहरीघाट पम्प नहर का हुआ आधुनिकीकरण,मंत्री ने किया लोकार्पण।।Mau:The Dohrighat Pump Canal has beenmodernized, inaugurated by the Minister.||

शेयर करें:
मऊ  :
 दोहरी घाट पम्प नहर का हुआ 
आधुनिकीकरण,मंत्री ने किया लोकार्पण।।
मऊ और बलिया के किसानों को मिलेगी सुदृढ़ सिंचाई सुविधा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के दोहरीघाट में लगभग 70 वर्ष पूर्व द्वितीय पंचवर्षीय योजना वर्ष 1956 के दौरान निर्मित चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। सिंचाई विभाग की इस ऐतिहासिक धरोहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर और अधिक विश्वसनीय सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विस्तार :
मुख्यमंत्री एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मार्गदर्शन में नलकूप पूर्व परिक्षेत्र अयोध्या के नियंत्रणाधीन लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर की टीम के विशेष प्रयासों से पम्प नहर के मोटर-पम्प और पैनल का प्रतिस्थापन कराया गया। साथ ही सबस्टेशन का उच्चीकरण करते हुए पूरी व्यवस्था को आधुनिक रूप प्रदान किया गया है। आधुनिकीकरण के बाद पम्प नहर अब 660 क्यूसेक क्षमता के साथ संचालित होने के लिए तैयार है।
इस परियोजना से मऊ और बलिया जनपद के करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे किसानों को समय पर पानी मिलने के साथ कृषि उत्पादन और खेती की उत्पादकता को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
पम्प नहर परिसर को भी आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। परिसर में आधुनिक उपकरणों के साथ कंट्रोल रूम, 30 किलोवाट के सोलर पैनल, टेरेस सिटिंग एरिया तथा हरियाली और उपवन की व्यवस्था की गई है। प्राकृतिक परिवेश के बीच विकसित यह परिसर सिंचाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण का नया स्वरूप प्रस्तुत करता है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें किसानों का सम्मान, वृक्षारोपण, बच्चों को स्कूल बैग वितरण, जनसंवाद तथा सरयू आरती प्रमुख रूप से शामिल रहे।
जलशक्ति मंत्री के मार्गदर्शन में सिंचाई विभाग द्वारा पुरानी सिंचाई संरचनाओं के आधुनिकीकरण और उन्हें आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने पर जोर दिया जा रहा है। दोहरीघाट पम्प नहर का आधुनिकीकरण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।