ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- पुलिस ने जानलेवा हमला करने के फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा- थाना कौडिया पुलिस ने जानलेवा हमला करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30.7.2026 को वादी लवकुश मिश्रा पुत्र रामप्रताप मिश्रा निवासी मंगलनगर, थाना खरगूपुर, जनपद-गोण्डा द्वारा थाना कौडिया पर तहरीर दी गई कि आपसी विवाद के चलते विपक्षी विजयानन्द तिवारी, देवानंद तिवारी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से लाठी, डन्डा व चाकू से हमला कर दिया गया। इसमे चन्द्रकेश्वर तिवारी उर्फ अन्नू, विकास तिवारी के साथ प्रार्थी को भी कई जगह चोटे आई हैं। वादी के तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही,,,
24.9.2026 की रात्रि थाना कौडिया के उ0नि0 गोलू तिवारी मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में रवाना थे कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त मुकदमे के वांछित अभियुक्तगण कटरा  कर्नलगंज मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कटरा कर्नलगंज मार्ग पहाडापुर चौकी से पहले सड़क पर बनी पुलिया के पास से अभियुक्तगण राजन उर्फ विकास त्रिपाठी पुत्र विजयानन्द तिवारी, अंकुर तिवारी पुत्र देवानन्द तिवारी को गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त,,,
1.राजन उर्फ विकास त्रिपाठी पुत्र विजयानन्द तिवारी निवासी ग्राम पूरेपाठक, थाना कौडिया,जनपद गोण्डा। 
2. अंकुर तिवारी पुत्र देवानन्द तिवारी निवासी ग्राम पूरेपाठक, थाना कौडिया, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग,,
1.मु0अ0सं0-160/2026 धारा 190,191(2), 191(3)352,109(1),351(3), 324(2) बीएनएस थाना कौडिया, जनपद गोण्डा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें