अम्बेडकर नगर :
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य कैंप में दर्जन भर से अधिक जरूरतमंदों का हुआ उपचार।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प ‘हर व्यक्ति स्वस्थ रहे’ को साकार करने के उद्देश्य से अकबरपुर रेलवे स्टेशन के सामने सेवा संकल्प अभियान के तहत अस्थाई स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में एक दर्जन से अधिक जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर डॉ. शिवांगी सिंह (चिकित्सा अधिकारी), विकास वर्मा (लैब टेक्नीशियन), मनीराम (सीनियर लैब टेक्नीशियन), अभिषेक कनौजिया (इंटर्न फार्मा) एवं आदित्य यादव (इंटर्न फार्मा) उपस्थित रहकर जरूरतमंद लोगों का उपचार किया।
कार्यक्रम समाजसेवी बरकत अली की देखरेख में संचालित हुआ। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य गरीब व असहाय लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाकर लोगों की सेवा जारी रहेगी।
कैंप में उपचार पाकर लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
