सोमवार, 28 सितंबर 2026

गोण्डा- करीब 100 घंटे से इटियाथोक क्षेत्र के ग्रामो ने नही आई विजली, हर तरफ मचा हाहाकार, CHC में स्टाफ व मरीज हलकान, चीफ ने कहा पोल व हाइड्रा की जल्द होगी व्यवस्था

शेयर करें:
गोण्डा- भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से इटियाथोक क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ो ग्रामो की बिजली व्यवस्था ध्वस्त चल रही है। करीब 100 घंटे से क्षेत्र के ग्रामो में विजली नही आई है और हर तरफ हाहाकार मचा है। लोगो के इन्वर्टर और मोबाइल फोन डिस्चार्ज पड़े हैं जिस वजह जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। आंधी-पानी में क्षेत्र में सैकड़ो बिजली के पोल गिरने से हर गांव की बिजली गायब है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता भारी संकट झेल रहे हैं। विगत कई दिनों से बिजली नहीं आने से लोगों के सामने पेयजल का संकट भी खड़ा हो गया है और बच्चो के पढ़ाई का भी नुकसान हो रहा है।
इटियाथोक पावर हाउस के ईस्ट फीडर पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत कई दिनों से विजली नही आने से स्टाफ के लोगो सहित अन्य मरीजो और अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओ तथा उनके परिजनों को भारी समस्या पेश आ रही है।
बताते चले कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान क्षेत्र में हर तरफ पेड़ और उनकी डाल बिजली की लाइनों पर गिरने से खंभों के साथ तार भी टूटे हैं। इनकी मरम्मत में देरी से अब जनता बेहाल है।
ईस्ट फीडर के दुर्गेश, बबलू, मनोज, अजय, दिनेश, कृष्ण गोपाल, हरिशरण तिवारी, गुड्डू मिश्र, संतोष मिश्रा, नानबाबू सहित अन्य लोगो ने कहा कि मौसम साफ हुए 36 घंटे गुजर चुके है लेकिन अभी तक ईस्ट फीडर शुरू से अंत तक खराब पड़ा है इसे बनाने वाला कोई नही है। इन सभी ने कहा कि ईस्ट फीडर पर कहीं भी अभी तक नया पोल और हाइड्रा नही आया है तो काम कब और कैसे शुरू होगा?
                 इस बाबत मुख्य अभियंता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र गोण्डा यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि पोल व हाइड्रा की जल्द व्यवस्था कराई जा रही है।