सोमवार, 28 सितंबर 2026

मऊ :शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग।।।Mau:Wedding celebrations turned into mourning,Three killed and one injured after being struck by a high-voltage line.||

शेयर करें:
मऊ :
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं,
हाईबोल्ट लाईन के चपेट मे आने से तीन की मौत, एक घायल।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद जफर नगर मोहल्ले में सोमवार को शादी समारोह की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर मौत होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में शादी समारोह के लिए मकान की छत पर टेंट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान टेंट में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट की चपेट में आते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में महमूद पुत्र अबुल हसन, कामिल पुत्र अब्दुल हकीम (मुन्ना) और मोहम्मद इरफान की मौत होने की सूचना है। वहीं एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण टोला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद शादी वाले घर समेत पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ देर पहले शादी की तैयारियों को लेकर चहल-पहल थी, वहां हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के थाना दक्षिणटोला क्षेत्र मोहल्लाह इस्लामाबाद में सोमवार को शादी की तैयारियां जोरो पर चल रही थी और मकान के  छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे की पाइप 11000 की लाइन से टच होने से दर्दनाक हादसे मे मे चार लोग झुलस गए। घटना से अफरा तफरी का महौल हो गया । लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना देते हुए किसी तरह चारो लोगों को अस्पताल पहुचाया जहाँ डाक्टर की टीम ने तीन को मृतक घोषित कर दिया एक हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मामले मे जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में शादी समारोह के लिए मकान की छत पर टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान टेंट में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में महमूद पुत्र अबुल हसन, कामिल पुत्र अब्दुल हकीम (मुन्ना) और मोहम्मद इरफान की मौत होने की सूचना है। वहीं एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद शादी वाले घर सहित पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। खुशियों की तैयारी देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गई।
फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक स्तर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों की संख्या और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
●शादी समारोह की तैयारियों के बीच अचानक मची चीख-पुकार।
◆दक्षिण टोला के इस्लामाबाद जफर नगर में दर्दनाक हादसा।
◆एक झटके में खुशियों का माहौल मातम में बदला।
◆सूचना पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू।
●हादसे के बाद शादी वाले घर और पूरे मोहल्ले में पसरा मातम।
■ हादसे को लेकर अधिकारी की बाइट-