सोमवार, 28 सितंबर 2026

आजमगढ़ : फूलपुर के नए सीओ भूपेश पांडेय ने संभाली कमान

शेयर करें:
 ।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक ,आजमगढ़। लालगंज से स्थानांतरित होकर आए नवागत क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने सोमवार को फूलपुर सर्किल का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
सीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए फूलपुर, पवई, सरायमीर और दीदारगंज के थाना प्रभारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर स्थानीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फूलपुर कस्बे में लगने वाले जाम और अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर सब्जी मंडी के कारण उत्पन्न यातायात समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भूपेश पांडेय को फूलपुर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया है।