गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने विवाहिता महिला एवं उसके बच्चे को बहला- फुसलाकर ले जाने व दुराचार करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2022 में विवेक शुक्ला निवासी ग्राम छेदकपुरवा, मुण्डाडीहा बनगाई, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। पारिवारिक विवाद एवं दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों के मध्य न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। वादी के अनुसार 5.3.2026 को समय करीब 1 बजे उसकी पुत्री तथा उसका करीब 3 वर्षीय बच्चा घर से निकले, जिन्हें विवेक शुक्ला एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गए। वादी के तहरीर के आधार पर थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज 24.9.2026 को थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कमलेश तिवारी गोण्डा-बहराइच रोड पर खिरौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है तथा किसी बस के इंतजार में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम कमलेश तिवारी पुत्र सूर्यमणि तिवारी, निवासी ग्राम चिलबिला खत्तीपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा बताया।
पंजीकृत अभियोग-
