शनिवार, 19 सितंबर 2026

गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने अवैध तमंचा व 3 जिन्दा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना इटियाथोक पुलिस ने अवैध तमंचा व 3 जिन्दा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18.9.2026 को थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत पीआरवी-7367 को इवेन्ट नं0 4160 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कालर शिवेश कुमार मिश्रा पुत्र राघवेन्द्र प्रताप मिश्रा निवासी ग्राम करिया पुरवा, मौजा अहिरौलिया, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा के साले सत्यम उपाध्याय पुत्र स्व0 भारत नरेश उपाध्याय निवासी ग्राम हरपुरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा हाथ में तमंचा लेकर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 3 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना इटियाथोक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। 
गिरफ्तार अभियुक्त-
सत्यम उपाध्याय पुत्र स्व0 भारत नरेश उपाध्याय, निवासी ग्राम हरपुरा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-333/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।