सोमवार, 14 सितंबर 2026

गोंडा- सड़क हादसे में 17 वर्षीय कांवड़िए नीरज यादव की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर से दुखहरण नाथ मंदिर में जा रहा था जल चढ़ाने

शेयर करें:
गोंडा।
उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के उमरी में सड़क हादसे में 17 वर्षीय कांवड़िए नीरज यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कजरीतीज के अवसर पर नीरज एक ट्रैक्टर से गोंडा नगर के दुखहरण नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहा था। आजाद नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार और ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।