ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :स्कूल का ताला तोड़कर उड़ाया सामान, भीटी पुलिस दो चोर को दबोचा||Ambedkar Nagar:Breaking down a school lock and stealing goods, Bhiti police arrested two thieves.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :
स्कूल का ताला तोड़कर उड़ाया सामान, भीटी पुलिस दो चोर को दबोचा।
दो बैटरी, इन्वर्टर और वारदात में इस्तेमाल डिस्कवर बाइक बरामद।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के थाना भीटी क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोहरी में ताला तोड़कर हुई चोरी का भीटी पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से विद्यालय से चोरी की गई दो बैटरियां, एक इन्वर्टर और वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की है।
दो टूक : 25 अगस्त की रात चोरों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बसोहरी (कम्पोजिट 1-8) के एक कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान पार कर दिया था। चोर दो बैटरियां और एक इन्वर्टर लेकर फरार हो गए थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार तिवारी की तहरीर पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।
विस्तार : 
कोतवाली भीटी इस्पेक्टर के बी सिंह ने बताया कि विद्यालय मे चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमे छानबीन कर रही थी इसी दौरान 14 सितंबर की रात करीब 1:06 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर भीटी-चनहा मुख्य मार्ग पर तारुन की ओर जाने वाले मोड़ के पास पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया सामान बरामद हो गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अमन गोस्वामी उर्फ रघुनन्दन गोस्वामी (18) निवासी अर्जुनपुर मटेहनिया, थाना अहिरौली और कुनाल शर्मा उर्फ उदय शर्मा (20) निवासी भ्यूरा, थाना अहिरौली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने विद्यालय में चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। वारदात के खुलासे में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, उपनिरीक्षक जयमूरत, हेड कांस्टेबल तारकेश्वर पासवान, कांस्टेबल राहुल यादव और कांस्टेबल अत्र कुमार की अहम भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें