गोण्डा- नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले जाने के वांछित अभियुक्त को इटियाथोक थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 8.9.2026 को थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लडकी को उसके गांव का रहने वाला अभियुक्त गफ्फार पुत्र सत्तार बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश किए जाने पर अभियुक्त उसे गोण्डा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों द्वारा किशोरी को सकुशल वापस लाया गया। प्रकरण में परिजन की तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था और उसके गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 16.9.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को जनता इण्टर कॉलेज मोड़ के पास गोण्डा-बलरामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
गफ्फार पुत्र सत्तार निवासी ग्राम कुरासी, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
