गोण्डा- जिले में वर्ग विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने की वजह से बड़ी घटना हो गई। इस मामले में थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत मारपीट के बाद विनोद कुमार निषाद की इलाज के दौरान लखनऊ में आज मौत हो गई। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
घटना व पुलिस कार्रवाई के संबंध में एसपी अभिषेक झा ने मीडिया को बताया कि 9.9.2026 को थाना परसपुर क्षेत्रांतर्गत विनोद कुमार निषाद के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु लखनऊ में हो गई है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया और पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा वर्ग विशेष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किये जाते थे, इसी बात को लेकर उनके द्वारा मारपीट की गई थी। घटना में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। फिलहाल एसपी ने कृष्ण गोपाल राय को थानाध्यक्ष परसपुर और निशा निषाद को चौकी प्रभारी शाहपुर थाना (परसपुर) की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
