गोण्डा- कजरीतीज मेले/त्यौहार के दृष्टीगत श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 12.9.2026 को सुबह 8 बजे से 15.9.2026 को सुबह 8 बजे तक भारी एवं हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन जिले में किया गया है। यह निम्नानुसार प्रभावी रहेगा-
A. भारी वाहनों का रूट डायवर्जन -
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है उन्हें जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच-पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर-कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया कराया जायेगा।
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से अयोध्या को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें गोण्डा शहर से होकर वाया-वजीरगंज-नवाबगंज होकर अयोध्याधाम को जाना है ऐसे सभी वाहनों को जनपद बलरामपुर से ही उतरौला रोड़ से डुमरियागंज-बस्ती के रास्ते अयोध्या को प्रस्थान कराया जायेगा।
4. जनपद अय़ोध्या से चलकर बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती को जाने वाले वाहन- ऐसे वाहन जिन्हें अय़ोध्या से जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से ही जनपद बस्ती की ओर डायवर्ट कराकर बस्ती-डुमरियागंज के रास्ते उतरौला रोड़ होते हुए गन्तव्य को प्रस्थान कराया जायेगा।
5. गोण्डा शहर में वाहनों के प्रवेश का प्रतिबंध- उक्त अवधि में जनपद की सीमा में भारी वाहनों (आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर) का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
B-छोटे / हल्के वाहनों का डायवर्जन-
1. लखनऊ से चलकर जनपद बहराइच / बलरामपुर व श्रावस्ती जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जो लखनऊ से चलकर कर्नलगंज होते हुए जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने हेतु जनपद गोण्डा की सीमा में प्रवेश करते है ऐसे सभी वाहनों को जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग पर डायवर्ट कराकर बहराइच पयागपुर के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय।
2. जनपद बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से लखनऊ को जाने वाले वाहनो का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से चलकर लखनऊ को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर- श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड़ बाराबंकी होते हुए लखनऊ को प्रस्थान कराया जाय।
3. जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती से चलकर अयोध्या को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को बलरामपुर से उतरौला रोड़ की डायवर्ट कराकर, रेहरा बाजार, मनकापुर,कोल्हमपुर होकर लोलपुर नवाबगंज के रास्ते गन्तव्य को प्रस्थान कराया जाय।
4. जनपद अयोध्या से चलकर जनपद बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाने वाले वाहनों का डायवर्जन- ऐसे वाहन जिन्हें अयोध्या से चलकर गोण्डा शहर के रास्ते बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती को जाना है, ऐसे सभी वाहनों को लोलपुर पुल से कोल्हमपुर मार्ग (थाना नवाबगंज क्षेत्र) के रास्ते मनकापुर-उतरौला होते हुए प्रस्थान कराया जाय।
5. लखनऊ व अय़ोध्या जनपद से चलकर गोण्डा शहर को आने वाले छोटे वाहनों का डायवर्जन-
ऐसे वाहन जिन्हें लखनऊ से प्रस्थान कर लखनऊ, बाराबंकी होकर जनपद गोण्डा को आते है ऐसे सभी वाहनों को जरवलरोड़ से भंभुवा (थाना कर्नलगंज गोण्डा) से दाहिने भौरीगंज होते हुए परसपुर-डेहरास के रास्ते गोण्डा भेजा जाय।
इसी प्रकार जनपद अयोध्या के रास्ते गोण्डा शहर को आने वाले वाहनों को लोलपुर के रास्ते जनपद की सीमा में प्रवेश दिया जाये।
जनपद गोण्डा के हल्के वाहनों व आपात सेवाओं में लगे वाहनों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा।
