गुरुवार, 10 सितंबर 2026

देवीपाटन मण्डल गोण्डा- शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आगामी निर्वाचन में मतदान करने की अपील

शेयर करें:
देवीपाटन मण्डल गोण्डा- गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश यादव ने शिक्षक एमएलसी निर्वाचन प्रभारी एवं समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश महासचिव देवीपाटन मंडल प्रभारी प्रो० मंशाराम वर्मा के नेतृत्व में गोंडा जनपद के अलग- अलग महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं शिक्षकों से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आगामी निर्वाचन में अपने पक्ष में मतदान कर जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगभग 10 वषों से शिक्षकों की समस्याएं जहां की तहां रुकी हुई हैं। आज शिक्षकों को अपनी सेवा बढ़ाने का संकट खड़ा हो गया है। शिक्षक को पढ़ने के अलावा गैर शैक्षणिक कार्यों बोझ लाद दिया गया है। पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन स्कीम में शिक्षकों को मिलने वाली पेंशन से वृद्धावस्था में जीवन यापन मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु वादा करके वोट लेकर आज माननीय सरकार की गोद में बैठ गए हैं। 
समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी निर्वाचन प्रभारी प्रो० मंशाराम वर्मा ने कहा आज भी शिक्षकों के पास जो कुछ है वह समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है। चाहे सेवा में 60 से 62 वर्ष आयु विस्तार की बात हो या शिक्षामित्र के समायोजन की बात, ट्रेजरी से वेतन महीने के प्रथम सप्ताह में देने की बात हो या मदरसा शिक्षकों के मानदेय की वृद्धि, मृतक आश्रित पर योग्यता के आधार पर सेवायोजन, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को इस रूप में लागू करना, माध्यमिक शिक्षकों का समायोजन और ग्रांट पर लाना जैसी बहुत सी सुविधाएं सपा सरकार की ही देन है। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बिपिन चंद्र वर्मा ने कहा आज शिक्षा व्यवस्था सरकार की प्रमुखता में नहीं है, गरीब बच्चों की पढ़ाई वाले स्कूल बंद किया जा रहे हैं। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ० पुनीत कुमार कनौजिया ने श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में शिक्षकों से मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 
शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह (टामसन) इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों ने बैठक कर एक मत से कमलेश यादव के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर अध्यापक श्रीशचन्द्र ने शिक्षकों की समस्याओं को बताते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की प्रतिबद्धता जताई। प्रत्याशी कमलेश यादव ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों से मिलकर वोट देने की बात कही। इस दौरान गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज एवं मदरसा शिक्षकों से भी सम्पर्क किया गया। मदरसा शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष मतदान करने पर सहमति जताई। गोंडा शहर के बाद गौरा विधानसभा में डॉ० राकेश कुमार के नेतृत्व में हाफिज मलिक की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक बैठक संपन्न हुई जहां पर सभी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मतदान करने का संकल्प लिया। 
जनसंपर्क के क्रम में प्रोफेसर संदीप श्रीवास्तव, डॉ अवधेश कुमार वर्मा, डॉ नीरज यादव, डॉ परवेज आलम, डॉ अजीत कुमार मिश्रा आदि अनेक अध्यापकों से संपर्क किया गया। 
गौरा विधानसभा में वित्त विहीन महिला शिक्षक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीता चौधरी भी उपस्थित रहीं।