बुधवार, 16 सितंबर 2026

गोण्डा- ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

शेयर करें:
गोण्डा।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर अमरहाडीहा में ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से यह दर्दनाक दुर्घटना हुई है। घटना के बाद घायल युवक को CHC मे ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय कुमार (35) पुत्र रामकेवल कनौजिया के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।