बुधवार, 16 सितंबर 2026

मऊ :‘जुबान फिसलने’पर घिरे विजय प्रताप सिंह ने मांगी माफी, बोले—कल्पनाथ राय के प्रति दिल में बेहद सम्मान।||Mau:Vijay Pratap Singh, surrounded by a slip of tongue, apologized and said he had immense respect for Kalpanath Rai.||

शेयर करें:
मऊ :
‘जुबान फिसलने’पर घिरे विजय प्रताप सिंह ने मांगी माफी, बोले—कल्पनाथ राय के प्रति दिल में बेहद सम्मान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले UGC रोलबैक, समान आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान मंच से दिए गए एक संबोधन को लेकर संयोजक विजय प्रताप सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। उनके संबोधन के दौरान कथित रूप से ‘जुबान फिसलने’ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
विवाद बढ़ने के बाद विजय प्रताप सिंह ने मड़ैया घाट स्थित शिव मंदिर पर आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मंच से संबोधन के दौरान व्यवस्था के दबाव और भावनाओं के बीच उनके शब्दों का सही चयन नहीं हो सका और ‘शब्दों का लोप’ हो गया।
विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि विकास पुरुष कल्पनाथ राय के प्रति उनके मन में किसी प्रकार की अनादर की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में उन्होंने कल्पनाथ राय के साथ काम किया था और उनके चुनाव का संचालन भी किया था। उन्होंने कल्पनाथ राय को अपने जिले का ‘शिल्पकार’ बताते हुए उनके प्रति अपने सम्मान को दोहराया।
उन्होंने कहा कि उनके वक्तव्य से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए क्षमा मांगते हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अपने कथित बयान को लेकर स्थिति स्पष्ट की।
विजय प्रताप सिंह की सफाई के बाद अब उनके बयान को लेकर चल रहा विवाद किस दिशा में जाता है, यह देखने वाली बात होगी।
देखिए पूरा वीडियो—विवाद पर विजय प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने क्या कहा?