गोंडा :
जिला महिला अस्पताल में आशा बहुओं में जमकर मारपीट,इण्टरनेट पर वीडियो वायरल।
दो टूक : गोंडा जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को किसी बात को लेकर दो आशा बहुओं में जमकर मारपीट होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के बाहर किसी बात को लेकर दो आशा बहुओं में बहश बाजी के बाद जमकर झोंटा उखाड़ मारपीट होने लगी। इस दौरान एक ने दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर पटका पटकी होने लगी,सहयोगियों ने दोनो के बीच बचाव कर एक दूसरे को दूर किया। इस घटना का वीडियो अब सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दे कि यहां इसके पूर्व भी इस तरह की घटना हो चुकी है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इसपर अंकुश लगाने में विफल सावित हो रहा है।
◆इण्टरनेट पर वायरल वीडियो - -
