गौतमबुद्धनगर: सत्यवती मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रमोद तिवारी, डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!!
दो टूक//नोएडा। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने नोएडा पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी का डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डीएनडी फ्लाईओवर पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके साथ श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।
श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर प्रमोद तिवारी ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के आवास पर पहुंचे, जहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विचार साझा किए।
इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, सतीश पांछाल, अरुण प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी के नोएडा आगमन पर उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।।
