गुरुवार, 24 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर अनीश उर्फ आकिल गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर अनीश उर्फ आकिल गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अनीश उर्फ आकिल पुत्र इसाक को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीश उर्फ आकिल पुत्र इसाक, निवासी ग्राम गोरला, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़, हाल निवासी सी-63, काशीराम कॉलोनी, सेक्टर-45, नोएडा, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-39 में लूट, चोरी, चोरी का माल रखने एवं खपाने, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021, 2023, 2025 और 2026 के मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

अवैध हथियार बरामद होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 470/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके चलते उसके पुराने मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद अवैध तमंचा और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।

बरामदगी: एक अवैध .315 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस।।