बुधवार, 30 सितंबर 2026

लखनऊ :SGPGI में जांच के नाम पर महिला से गहने उतरवाए, सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को दबोचा, किया पुलिस के हवाले।||Lucknow:At SGPGI, an elderly woman was forced to remove her jewelry in the name of an examination. The security guard caught the accused and handed him over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ :
SGPGI में जांच के नाम पर महिला से गहने उतरवाए, सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को दबोचा, किया पुलिस के हवाले।
◆घुटने का इलाज कराने बेटे के साथ पहुंची थी 60 वर्षीय अमरावती, आरोपी के कब्जे से मंगलसूत्र और कान की बाली बरामद।
दो टूक : संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) की नवीन ओपीडी में बुधवार को इलाज कराने आयी महिला से जांच के नाम पर झांसा देकर उसके गहने उतरवाने का मामला सामने आया। महिला को गहने सौंपते देख सुरक्षा गार्ड को शक हुआ तो उसने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार जनपद जौनपुर के सिकरारा मोहनदास गांव की रहने वाली करीब 60 वर्षीय अमरावती पत्नी  अमरनाथ अपने बेटे आनंद के साथ घुटने का इलाज कराने SGPGI की नवीन ओपीडी बुधवार को पहुंची थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए कहा कि डॉक्टर साहब उन्हें घुटनों की जांच के लिए बुला रहे हैं।
आरोप है कि आरोपी ने वृद्धा से कहा कि जांच कक्ष में गहने पहनकर जाना मना है, इसलिए वह अपने गहने उतारकर उसे दे दें। आरोपी की बातों में आकर अमरावती ने अपने गहने उतारकर उसे सौंप दिए।
इसी दौरान नवीन ओपीडी में तैनात सुरक्षा गार्ड की नजर घटना पर पड़ गई। संदेह होने पर गार्ड ने महिला से पूछताछ की तो आरोपी गहने लेकर वहां से भागने लगा। सुरक्षा गार्ड ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही अन्य सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पीली धातु का लॉकेटनुमा मंगलसूत्र और पीली धातु की एक कान की बाली बरामद हुई। महिला ने दोनों गहनों की पहचान कर अपना बताया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एव आगे कार्रवाई मे जुट गई।
बतादे तीन सप्ताह पहले भी पीजीआई कैम्पस में दलाल घूमते हुए पकड़े गए थे जो मरीजों को बहला-फुसलाकर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप सामने आया था।
पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी  सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से वृद्ध महिला के गहने बच गए और आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। सुरक्षा गार्डों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरु प्रसाद के रूप में हुई है। SGPGI के सहायक सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार पांडेय की ओर से आरोपी के खिलाफदी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज करा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से वृद्ध महिला के गहने बच गए और आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया।