ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :PGI में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध मौत,मिले चोट के निशान।||Lucknow:A mentally disturbed youth died under suspicious circumstances at PGI, with injury marks found.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
PGI में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध मौत,मिले चोट के निशान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घायल अवस्था में नटवीर बाबा सेक्टर-12 के पास मिला था, जिसे इलाज के लिए अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माथे पर चोट और पैरों पर रगड़ के निशान मिलने से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को बरौली निवासी अभिषेक पुत्र विजय रावत ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बड़ा भाई सरवन (28) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह नटवीर बाबा, सेक्टर-12 के आसपास रहता था और मांगकर अपना गुजारा करता था। कभी-कभार ही घर आता था।
परिजनों के अनुसार सरवन नटवीर बाबा के पास घायल अवस्था में मिला था। उसे तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो माथे के दाएं और बाएं हिस्से में चोट के निशान तथा पैरों पर रगड़ के निशान मिले। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें