शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा खेल, दो खातों से 4.47 लाख रुपये पार।।||Lucknow:Major cyber fraud in the PGI area, ₹4.47 lakh withdrawn from two accounts.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा खेल, दो खातों से 4.47 लाख रुपये पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाते हुए करीब 4.47 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पीजीआई थाने में कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग के रथीन्द्र नगर निवासी दीपचन्द के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 20 सितंबर 2026 को यूपीआई और डिजिटल वॉलेट के माध्यम से 3,01,136.58 रुपये की साइबर ठगी होने की शिकायत की गई है। पीड़ित के मुताबिक घटना की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई गई। मामले में साइबर सेल हजरतगंज से CCN-3615/2026 भी जारी किया गया है।
◆वहीं दूसरे मामले में इन्द्रपुरी कॉलोनी, चरन भट्ठा रोड निवासी सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि 19 सितंबर को शाम करीब 5:45 बजे उनका फोन हैक कर ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। इस दौरान उनके इंडियन बैंक खाते से 1,46,011 रुपये निकल गए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ बैंक खाता बंद करा दिया। साइबर सेल से इस मामले में CCN-3600/26 दर्ज किया गया है।
दोनों मामलों में पीड़ितों ने बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन के स्क्रीनशॉट, साइबर शिकायत की प्रतियां और अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।