शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

लखनऊ :अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान से 70 हजार की वायरिंग तार हुई चोरी।।||Lucknow:Wiring cables worth ₹70,000 were stolen from a lawyer's under-construction house.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान से 70 हजार की वायरिंग तार हुई चोरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान में लगी करीब 70 हजार रुपये कीमत की Polycab वायरिंग तार गायब होने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक ने वायरिंग का काम करने वाले युवक और उसके सहयोगी पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना गोसाईगंज क्षेत्र बेरुहा कासिमपुर निवासी अधिवक्ता रामसमुझ रावत ने थाना पीजीआई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने आवास विकास रायबरेली रोड योजना के सेक्टर-12/45 में तीन मंजिला मकान का निर्माण करा रहे है मकान की फिनिशिंग का काम चल रहा था और उसमें करीब 70 हजार रुपये की Polycab वायर डलवाई गई थी।
इनका आरोप है कि वायरिंग का काम अशरफ पुत्र सलीम निवासी निवातिन टोला, गोसाईगंज और उसके सहयोगी ने किया था। काम पूरा होने के बाद मकान मालिक ने लाइन चालू करने को कहा, लेकिन लाइन चालू नहीं की गई । 8 सितंबर को मकान पहुंचने पर चौथी मंजिल तक लगी वायरिंग गायब मिली। इसके बाद रामसमुझ ने अशरफ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद उसने फोन रिसीव नहीं किया।
मकान मालिक ने आशंका जताई है कि 5 से 8 सितंबर के बीच अशरफ और उसके सहयोगी ने साजिश के तहत मकान में घुसकर कीमती वायर चोरी कर ली। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता रामसमुझ रावत की नामजद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कर मामले की जांच की जा रही है।