ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :PGI में शिक्षक के बैंक खाते से 3.03 लाख पार, छह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी।||Lucknow:Rs 3.03 lakh withdrawn from the bank account of a teacher at PGI, cyber fraud involving six online transactions.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
PGI में शिक्षक के बैंक खाते से 3.03 लाख पार, छह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन योजना निवासी और Aakash Educational Services Limited के IIT-JEE विंग में भौतिक विज्ञान के शिक्षक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 3.03 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की जानकारी के बिना महज एक घंटे के भीतर खाते से छह अनधिकृत ऑनलाइन लेन-देन किए गए।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार PGI थाना क्षेत्र के सेक्टर-11B, वृंदावन योजना निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके ICICI बैंक खाते से उनकी अनुमति और जानकारी के बिना छह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए। इन लेन-देन के जरिए साइबर जालसाजों ने खाते से लगभग 3,03,000 रुपये निकाल लिए।
खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क कर अपना खाता फ्रीज कराया। साथ ही मामले की सूचना साइबर क्राइम ब्रांच को दी। पीड़ित के अनुसार साइबर अपराध की शिकायत के बाद उन्हें Acknowledgement No. 33109260243471 और 33109260243418 तथा CCN No. 3396 प्राप्त हुआ।
बैंक की ओर से पीड़ित को बताया गया कि धनराशि की रिकवरी और आगे की कार्रवाई के लिए FIR की प्रति जमा करना आवश्यक है। इसके बाद पीड़ित ने PGI थाने पहुंचकर साइबर अपराध की FIR दर्ज कराने और रकम वापस दिलाने के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें